News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

MeToo: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने लगाए आरोप, कहा- जबरन पकड़ लिया था

बॉलीवुड में चल रहे मीटू मूवमेंट के तहत अब एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी पर उनकी एक एक्स गर्लफ्रेंड ने संगीन आरोप लगाए हैं. उन्होंने नवाज पर सेक्सुअल मिसकंडक्ट का आरोप लगाया है. जर्नलिस्ट संध्या मेनन ने उनकी एक एक्स गर्लफ्रेंड का लिखा हुआ एक नोट अपने ट्विटर पर शेयर किया है.

Share:

बॉलीवुड में चल रहे मीटू मूवमेंट के तहत अब एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने संगीन आरोप लगाए हैं. उन्होंने नवाज़ पर सेक्सुअल मिसकंडक्ट का आरोप लगाया है. जर्नलिस्ट संध्या मेनन ने उनकी एक एक्स गर्लफ्रेंड का लिखा हुआ एक नोट अपने ट्विटर पर शेयर किया है.

इसमें उनकी एक एक्स गर्लफ्रेंड कहती दिख रही हैं कि वो ये समझना चाहती हैं कि हमारा संविधान हमें आखिर क्या अधिकार देता है. अपने नोट में उन्होंने लिखा,''एक बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने नाइट शिफ्ट में शूटिंग खत्म कर के लौटते वक्त मुझे कॉल किया और कहा कि वो मेरी बिल्डिंग के पास हैं. मैंने उन्हें अपने घर पर इन्वाइट किया और कहा कि साथ में ब्रेकफास्ट करते हैं. जब नवाज आए और मैंने गेट खोला तो उन्होंने मुझे जोर से पकड़ लिया. मैंने काफी कोशिश की खुद को छुड़वाने की लेकिन बाद में मैंने हार मान ली. इसी दौरान नवाज ने मेरे कान में कहा कि वो हमेशा से परेश रावल और मनोज वाजपेयी की तरह एक मिस इंडिया से शादी करना चाहते थे.नवाज के इस व्यवहार के बाद मैंने अपना रिश्ता उनसे तोड़ लिया.''

अपने इस राइटअप में उनकी एक एक्स गर्लफ्रेंड ने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर भी आरोप लगाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया, ''मुझे मेरी पहली फिल्म टी-सीरीज की 'अ न्यू लव इश्टोरी' ऑफर हुई थी. भूषण कुमार ने मुझे अपने ऑफिस में बुलाया और एक लिफाफा दिया जिसमें 500-500 के दो नोट थे. उन्होंने कहा कि ये फिल्म का साइनिंग अमाउंट है. इसके बाद रात को मेरे पास उनका एक मैसेज आया. जिसमें लिखा था, मैं तुम्हें और जानना चाहूंगा, कभी मिलते हैं. इसके जवाब में मैं लिखा ,क्यों नहीं. हम डबल डेट पर चलते हैं तुम अपनी बीवी को ले आना और मैं अपने ब्वॉयफ्रेंड को. इसके बाद मेरे पास कभी उनका कोई मैसेज नहीं आया.  ''

आपका बता दें कि इन आरापों पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी या भूषण कुमार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Published at : 10 Nov 2018 02:10 PM (IST) Tags: Metoo Nawazuddin Siddiqui
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'द वन' ने तोड़ा दम, 'हनुमान अंश' का महा चमत्कार उडा़ देगा होश

Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'द वन' ने तोड़ा दम, 'हनुमान अंश' का महा चमत्कार उडा़ देगा होश

‘बिना वजह रोने लगती थी’, 27 की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से टूट गई थीं सैफ अली खान की बहन सबा

‘बिना वजह रोने लगती थी’,  27 की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से टूट गई थीं सैफ अली खान की बहन सबा

'आखिर किस बात से डर रहे हो?' CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली में ट्रेनें रद्द होने पर भड़के प्रकाश राज

'आखिर किस बात से डर रहे हो?' CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली में ट्रेनें रद्द होने पर भड़के प्रकाश राज

सलमान खान का Youtube पर धमाकेदार डेब्यू, शेयर किया पहला वीडियो

सलमान खान का Youtube पर धमाकेदार डेब्यू, शेयर किया पहला वीडियो

'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'धुरंधर 2' के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली साल 2026 की बनी दूसरी फिल्म

'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'धुरंधर 2' के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली साल 2026 की बनी दूसरी फिल्म

टॉप स्टोरीज

'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप

'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप

5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें

5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें

CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण

CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण

नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल

नानी ने  The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल